लाइव न्यूज़ :

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, अध्यापक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 15, 2021 20:00 IST

Open in App

जयपुर, 15 अक्टूबर राजस्थान के झुंझुनू जिले में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता ने इस बारे में फोन से चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पांच अक्टूबर को नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने शुरू में अपनी मां को घटना के बारे में बताया लेकिन परिजन चुप रहे।

सिंघाना के थानाधिकारी भजन राम ने बताया कि सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा ने अपनी पाठ्य पुस्तक में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर देखे और बृहस्पतिवार को अपराध की सूचना वहां दी।

बाल कल्याण समिति के सदस्य हरकत में आए और बच्ची के पास पहुंचे साथ ही उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया जिन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि आरोपी केशव यादव अलवर जिले का रहने वाला है जिसे बृहस्पतिवार देर रात हिरासत में लिया गया और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर