लाइव न्यूज़ :

केरल में नाबालिग लड़की से बलात्कार, पीड़िता के दोस्त समेत चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 20, 2021 20:15 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), 20 अक्टूबर केरल के कोझिकोड जिले में अनुसूचित जाति की एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर नशे की दवा मिला हुआ जूस पिलाकर चार लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बलात्कार के आरोपियों में से एक पीड़िता का दोस्त है।

पुलिस ने कहा कि चारों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना तीन अक्टूबर को एक पर्यटन स्थल पर हुई थी। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी 17 वर्षीय पीड़िता का दोस्त है जिसने उसे घुमाने के लिए बुलाया था और उसे पर्यटन स्थल पर लेकर गया। वहां पहुंचने के बाद लड़की के दोस्त ने कथित तौर पर उसे नशे की दवा मिला हुआ जूस पिलाया और बाद में चारों ने उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता डरी हुई थी और उसने इसके बारे में दो सप्ताह तक किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में उसने अपने परिवार को आपबीती सुनाई जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर एक मामला दर्ज किया गया है।

विपक्षी दल कांग्रेस ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चे पर हमला बोला और आरोप लगाया है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने सरकार से इस पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?