दिल्ली में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 16, 2021 21:01 IST2021-10-16T21:01:09+5:302021-10-16T21:01:09+5:30

Minor girl raped in Delhi, accused arrested | दिल्ली में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में 15 साल की एक लड़की के साथ उसके एक रिश्तेदार ने बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मां के अनुसार अपराध बृहस्पतिवार को हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी घर में अकेली थी जब उसके 22 वर्षीय रिश्तेदार ने उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने किशोरी से घटना के बारे में किसी से नहीं कहने की धमकी भी दी। पुलिस ने कहा कि कोटला मुबारकपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minor girl raped in Delhi, accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे