लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, परिजनों ने पीड़िता और आरोपी को रस्सी से बांधकर निकाला जुलूस

By भाषा | Updated: March 28, 2021 21:19 IST

Open in App

अलीराजपुर (मध्य प्रदेश), 28 मार्च अलीराजपुर जिले के एक गांव में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ 21 वर्षीय एक व्यक्ति ने रविवार को कथित तौर पर बलात्कार किया और इसका पता लगने पर बाद में पीड़िता के परिजनों ने किशोरी और आरोपी दोनों को रस्सी से बांधकर पीटते हुए गांव में जुलूस निकाला और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी सहित सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना अलीराजपुर जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर जोबट थाना इलाके के एक गांव की है।

इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर दो मामले दर्ज किए गये हैं। पहला मामला बलात्कार करने वाले आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया है, जबकि दूसरा मामला पीड़िता के परिजनों एवं रिश्तेदारों के विरूद्ध किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) दिलीप सिंह बिलवाल ने बताया कि जोबट थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में रविवार को दो प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पहली प्राथमिकी उदयगढ़ थाने के झीरी गांव के 21 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में लिखवाई है और दूसरी प्राथमिकी पीड़िता और आरोपी को रस्सी से बांधकर मारपीट करने व उनका जुलूस निकालने के संबंध में लिखवाई है।

उन्होंने कहा कि पीड़िता की पहली शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 376 के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी व्यक्ति शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

बिलवाल ने बताया कि वहीं, पीड़िता की दूसरी शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता के साथ मारपीट व जुलूस निकालने वाले उसके सगे नाते-रिश्तेदारों के खिलाफ भादंवि की धारा 294, 506, 355, 323, 342 एवं 147 के तहत मामलना दर्ज किया है और इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अपने साथ ले गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह