लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक! टीचर ने नाबालिग छात्रा से डेढ़ साल तक किया यौन शोषण, MMS भी बनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: January 10, 2019 19:29 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र की कनछेदवा पंचायत के पूर्व सरपंच जयराम महतो को हरसिद्धि पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया.

Open in App

बिहार के पूर्वी चम्पारण जिल में एक शिक्षक के द्वारा नाबालिग छात्रा का यौन शोषण किये जाने का मामला सामने आया है. शिक्षक की हैवानियत यहीं पर नहीं रुकी, उसने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शिक्षक पहले सरपंच भी रहा था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र की कनछेदवा पंचायत के पूर्व सरपंच जयराम महतो को हरसिद्धि पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. कहा जा रहा है कि पूर्व सरपंच जयराम महतो सरपंच के पद से हटने के बाद बतौर शिक्षक कोचिंग का संचालन करता था. जहां उसने पढ़ने आने वाली नाबालिग छात्रा का यौन शोषण किया. साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया. 

इसके बाद वह पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ साल कर अपने हवस का शिकार बनाता रहा. मामला सामने आने के बाद लड़की के पिता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई. 

उसने बताया है कि शिक्षक की लगातार अश्लील हरकतें करता है. अरेराज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने कहा अश्लील वीडियो बनाकर शिक्षक ने छात्रा को ब्लैकमेल किया और जबरन अवैध सम्बंध बनाए. उन्होंने कहा कि स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को शीघ्र सजा दिलाई जाएगी.

थाने में दिये आवेदन में उन्होंने बताया है कि करीब डेढ़ साल पहले से उसकी लड़की पूर्व सरपंच मकान में चल रहे कोचिंग में पढ़ाई करती थी. इसी क्रम में वह साइकिल बनवाने के लिए पूर्व सरपंच की साइकिल दुकान में गई. उसे जब प्यास लगी, तो उसने पानी मांगा. पूर्व सरपंच ने कहा कि घर के अंदर जाकर पानी पी लो. वह जब घर के अंदर गई तो उन्होंने एक गिलास पानी उसे दिया. पानी पीने के बाद वह लड़की बेहोश हो गई जब वह होश में आई तो उसके साथ जबरदस्ती की गई थी. अपनी स्थिति को देखते हुए उसने पूछा कि मेरे साथ ऐसा क्यों किया? तो उसने कहा कि अगर तुम कहीं इस बात को बताओगी तो इसका वीडियो सबको दिखा देंगे. 

उसके बाद से पूर्व सरपंच उसके साथ लगातार घिनौना कार्य करने दबाव देता रहा. लेकिन लडकी ने जब कोचिंग छोड दिया, तब पूर्व सरपंच उस वीडियो को दूसरे लोगों को दिखाया. यह बात जब लड़की के घरवालों तक पहुंची तो उसके पिता ने पुत्री से वीडियो के संबंध पूछा. साथ ही पूरी आपबीती पिता को बता दी. उसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. 

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया