लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की ने परिवार के चार सदस्यों को जहर देकर मारा, ‘भेदभाव’ से थी खफा

By भाषा | Updated: October 19, 2021 15:54 IST

Open in App

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 19 अक्टूबर कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में ‘भेदभाव’ से खफा 17 वर्षीय एक लड़की ने परिवार के चार सदस्यों को कथित तौर पर जहर देकर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिले के इसामुद्रा गांव में लंबानिहट्टी में यह घटना जुलाई में हुई और अब मामला प्रकाश में आया है। मृतकों में लड़की के पिता, मां, दादी और बहन है जबकि उसका 19 साल का भाई जहर से बीमार पड़ गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 12 जुलाई को उन्होंने (परिवार) रात के भोजन में किशोरी द्वारा बनाए गए ‘रागी मुद्दे’ (रागी के गोले) खाये। पुलिस के अनुसार इनमें कीटनाशक मिला हुआ था जिससे सभी को उल्टियां आने लगी और उनमें से चार की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशोरी ने रात के भोजन में बहन द्वारा तैयार चावल और रसम खाया था।

खाद्य सामग्रियों और बर्तनों को जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया था और जांच के बाद रागी के गोले में कीटनाशक मिले होने की पुष्टि हुई थी।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी अपने ननिहाल में पली-बढ़ी थी और तीन साल पहले ही अपने माता-पिता के घर आई थी। उसकी शिकायत थी कि माता-पिता उसके और भाई-बहनों के बीच ‘भेदभाव’ करते हैं।

वह इस बात को लेकर परेशान थी कि ‘उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा और उसके भाई-बहन को ज्यादा स्नेह दिया जा रहा है।’ अधिकारियों ने बताया कि इस वजह से उसने जहर देने का फैसला किया। परिवार के सदस्यों को जहर देने की कोशिश वह पहले भी कर चुकी थी लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो पाई। नाबालिग होने की वजह से आरोपी को लड़कियों के रिमांड होम भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos