लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पुलिस को एकतरफा प्रेम का संदेह

By भाषा | Updated: September 8, 2021 00:13 IST

Open in App

बालाघाट (मप्र), सात सितंबर मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से घर लौट रही 16 वर्षीय लड़की की एक युवक ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने एकतरफा प्यार में उसकी हत्या की है।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) दुर्गेश आर्मो ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार शाम चार बजे के आसपास उस वक्त हुई, जब कक्षा 11 की यह छात्रा किरनापुर थाना क्षेत्र के कोदू बर्रा गांव में अपनी सहेलियों के साथ साइकिल पर स्कूल से घर जा रही थी।

अधिकारी ने कहा कि तभी रास्ते में एक जगह छिपे आरोपी किरण मर्सकोले (21) ने लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि लड़की की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि तकनीकी जांच में पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन का पता कर उसे गोदरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पिछले साल शादी हुई है और वह हैदराबाद में काम करता है जहां से वह रविवार को गांव पहुंचा था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ आरोपी विवाहित है और नाबालिग लड़की को अपने साथ हैदराबाद चलने के लिए मजबूर कर रहा था, लेकिन लड़की के मना करने पर वह उससे नाराज हो गया और उस पर हमला कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र