लाइव न्यूज़ :

झूठी शान के लिए नाबालिग लड़की की हत्या की, पिता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 10, 2021 01:22 IST

Open in App

पाकुड़, नौ जून झारखंड में पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ईलामी गांव के बागानपाड़ा में गत रविवार पटसन के खेत में मृत मिली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है और इसे झूठी शान के लिए हत्या का मामला बताया है। पुलिस उसके कत्ल के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आरोपी पिता को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस मामले में लड़की के पिता ने अपने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसे पुलिस ने उसी दिन हिरासत में ले लिया था।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की की हत्या उसके पिता ने ही की है। पुलिस के मुताबिक उसके पिता ने जुर्म कबुल कर लिया है।

मुफस्सिल थाना प्रभारी दिलीप कुमार मल्लिक ने बताया कि नाबालिग लड़की का पड़ोस के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था जो उसके पिता को पसंद नहीं था। उन्होंने बताया कि कई बार समझाने के बाद भी लड़की ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने गत शनिवार की रात करीब दस बजे अपनी बेटी की हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब