लाइव न्यूज़ :

'सामूहिक बलात्कार' की शिकार नाबालिग लड़की की मौत

By भाषा | Updated: February 24, 2021 18:44 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 24 फरवरी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा क्षेत्र के एक गांव में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई 17 साल की एक लड़की की बुधवार को मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया, "मौदहा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि 17 साल की उनकी लड़की की इलाज के लिए मौदहा अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। उनका आरोप है कि उनकी बेटी के साथ 22/23 फरवरी की रात अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म किया था।"

एसपी ने कहा, "परिजनों द्वारा बताया गया कि लड़की को मंगलवार से उल्टियां हो रही थीं, जिसका इलाज गांव के डॉक्टर से कराया था, हालत में सुधार न होने पर आज सुबह मौदहा अस्पताल (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) लाते समय लड़की की मृत्यु हो गई।"

मौदहा की पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सौम्या पांडेय ने बताया कि लड़की के पिता या किसी अन्य परिजनों ने उसकी मौत से पहले दुष्कर्म जैसी वारदात होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके अध्ययन के बाद ही आगे की कार्यवाही करेंगे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।"

वहीं, लड़की के पिता ने संवाददाताओं को बताया कि पांच लोगों ने उनकी लड़की के साथ बलात्कार किया था और उसे चार पहिया वाहन में जबरन बैठाकर बांदा ले गए थे। उनके कब्जे से छूटने के बाद पहले गांव में ही बेटी का इलाज करवाया, हालत न सुधरने पर आज मौदहा की अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी।

लड़की के पिता ने कहा कि आरोपी दबंग किस्म के हैं। घटना किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी डर की वजह से सामूहिक बलात्कार किये जाने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा