पाकुड़ में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 19, 2021 22:27 IST2021-06-19T22:27:02+5:302021-06-19T22:27:02+5:30

Minor gang raped in Pakur, one accused arrested | पाकुड़ में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ (झारखंड), 19 जून जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया और इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने देर रात ही गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिरणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली जिसके आधार पर छापामारी कर शुक्रवार की ही देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

हिरणपुर थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज करायी थी कि वह अपने रिश्तेदार के यहाँ आयी हुई थी जहां से शुक्रवार की देर शाम संजय मुर्मू नामक युवक उसे अपने साथ घुमाने के लिए ले गया गया और द्वारिका साहा नामक एक अन्य युवक के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

तिवारी ने बताया कि दूसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने के पहले पुलिस ने आरोपी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सिकीय जांच करायी। साथ ही पीड़िता को भी चिकित्सिकीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minor gang raped in Pakur, one accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे