लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के परभणी में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार, पीड़िता ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: September 21, 2021 18:57 IST

Open in App

मुंबई, 21 सितंबर महाराष्ट्र के परभणी जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। इस घटना के बाद पीड़ता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लड़की ने 14 सितंबर को जहर का सेवन कर लिया था और उपचार के दौरान सोमवार की शाम अस्पताल में उसकी मौत हो गयी थी।

उन्होंने बताया कि यह कथित घटना 12 सितंबर को सोनपेठ इलाके में हुयी और लड़की ने दो दिन बाद जहर का सेवन किया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को 18 सितंबर को दिये अपने बयान में लड़की ने बताया था कि उसने बलात्कार के बाद आत्महत्या करने का प्रयास किया ।

अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक आरोपी लड़की का परिचित था और तीनों ने दो साल पहले उसका पीछा भी किया था ।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है ।

उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह