लाइव न्यूज़ :

गुजरात में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, नौ की गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: December 26, 2021 13:52 IST

Open in App

डांग, 26 दिसंबर गुजरात के डांग जिले में 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना करीब दो महीने पहले हुई थी, लेकिन हाल में यह सामने उस वक्त आई जब लड़की के एक रिश्तेदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपराध का एक वीडियो देखा। उन्होंने कहा कि कथित कृत्य को एक आरोपी ने अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया था और बाद में सोशल मीडिया पर डाल दिया।

पुलिस निरीक्षक एन एच सवसेता ने बताया कि अहवा तालुका में लड़की से सबसे पहले एक नाबालिग दोस्त ने कथित तौर पर बलात्कार किया, जब वह एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद पड़ोसी गांव से उसके साथ घर वापस जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि लड़के के आठ अन्य दोस्त, जो रास्ते में इंतजार कर रहे थे, बाद में उसे जबरदस्ती पास के जंगल में ले गए, जहां उनमें से दो ने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि नौ आरोपियों में से छह 20-22 साल की उम्र के हैं और तीन नाबालिग हैं। साथ ही बताया कि एक आरोपी ने अपने मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और कुछ लोगों को उस तरफ आते देख बाद में सारे दोस्त भाग गए।

अधिकारी ने बताया, “जाने से पहले, उन्होंने लड़की को घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। लड़की दो महीने तक चुप रही। हाल में, उसके एक रिश्तेदार ने सामूहिक बलात्कार का वीडियो देखा और उसके परिजन को इसकी सूचना दी। बाद में वे पुलिस के पास गए और 23 दिसंबर को एक प्राथमिकी दर्ज की गई।”

उन्होंने बताया, “सभी नौ आरोपियों को 24 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। तीनों नाबालिगों के अभिभावकों ने जमानत हासिल कर ली, जबकि छह लोगों को एक अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया।’’

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 376 (डी) (ए) (नाबालिग से सामूहिक बलात्कार), 506 (2) (आपराधिक धमकी), 120 (बी) (आपराधिक षड्यंत्र) और 114 (अपराध के वक्त अपराध को उकसाने वाले की उपस्थिति) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया। मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह