लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो सेवा में हल्के झटकों के कारण मामूली विलंब

By भाषा | Updated: July 26, 2021 14:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई दिल्ली मेट्रो सेवाओं में सोमवार तड़के कुछ झटके महसूस किए जाने के बाद मामूली विलंब हुआ।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए तय नियमों के तहत कार्रवाई की गई और इसलिए ही सेवा में विलंब हुआ।

डीएआरसी ने ट्वीट किया कि सोमवार सुबह करीब छह बजकर 42 मिनट पर हल्के झटकों के कारण मानक प्रक्रिया के अनुरूप ट्रेनों को सतर्क गति से चलाया गया और अगले प्लेटफॉर्म पर रोका गया। सेवाएं अब सामान्य हैं। हालांकि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

अधिकारी ने कहा कि शायद झटके बेहद मामूली होंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के नए कोविड-19 से निपटने के नए दिशा-निर्देशों के तहत आज सुबह छह बजे से ही दिल्ली मेट्रो ने पूर्ण क्षमता के साथ परिचालन शुरू कर दिया यानी अब सभी सीटों पर बैठकर लोग यात्रा कर पाएंगे, लेकिन खड़े होकर यात्रा करने पर अब भी पाबंदी है। कोविड-19 के कारण लंबे समय के बाद मेट्रो सेवाएं बहाल होने पर सात जून से ही डीएमआरसी 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ ट्रेनों का परिचालन कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह