लाइव न्यूज़ :

चोरी के आरोप में पकड़े गए नाबालिग ने पुलिस के सामने कबूला- मां और नानी कराती हैं अपराध

By भाषा | Updated: August 4, 2020 16:27 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि अपनी मां के कहने पर उसने एक गाड़ी में से वह बैग चुराया था।

Open in App
ठळक मुद्देनानी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके घर से 1,05,000 रुपये के साथ चोरी किया वह बैग भी बरामद हो गया।पुलिस ने बताया कि उनके पास से कुल 1,10,000 रुपये बरामद हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि नाबालिग की मां की तलाश अभी जारी है।

नयी दिल्लीदक्षिण दिल्ली के आंबेडकर नगर में खड़ी एक कार से कथित तौर पर 1.2 लाख रुपयों से भरे बैग को चुराते हुए पकड़े गए 12 वर्षीय बालक ने खुलासा किया कि मां और नानी उससे चोरी कराती हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सोमवार को किशोर की नानी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसकी मां अभी फरार है।

उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को नाबालिग ने एक बैग चारी किया था, जिसमें 1,20,000 रुपये थे। दिल्ली पुलिस आयुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा ‘‘ जांच के दौरान, सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। सोमवार को नाबालिग की पहचान हुई और पुलिस उसे पकड़कर पूछताछ की।

पुलिस ने उसके पास से पांच हजार रुपये भी बरामद किए।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि अपनी मां के कहने पर उसने एक गाड़ी में से वह बैग चुराया था। उसने कहा कि मां और नानी उससे चोरी कराती हैं।

उन्होंने बताया कि उसकी नानी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके घर से 1,05,000 रुपये के साथ चोरी किया वह बैग भी बरामद हो गया। पुलिस ने बताया कि उनके पास से कुल 1,10,000 रुपये बरामद हो गए हैं। नाबालिग की मां की तलाश अभी जारी है। 

टॅग्स :दिल्लीकेसदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया