यमुना नदी में डूबने से नाबालिग भाई-बहन की मौत

By भाषा | Updated: June 4, 2021 21:46 IST2021-06-04T21:46:14+5:302021-06-04T21:46:14+5:30

Minor brother and sister die due to drowning in Yamuna river | यमुना नदी में डूबने से नाबालिग भाई-बहन की मौत

यमुना नदी में डूबने से नाबालिग भाई-बहन की मौत

बांदा (उप्र), चार जून बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के मंडौली कला गांव में शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में नहाने गए नाबालिग सगे भाई-बहन की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंडौली गांव में भुल्ली केवट की बेटी की शादी में शामिल होने आए जसपुरा क्षेत्र के नांदादेव गांव के रहने वाले शिवमंगल की बेटी रचना (15) और बेटा मातादीन (12) अन्य बच्चों के साथ शुक्रवार दोपहर यमुना नदी नहाने गए थे, जहां गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से भाई-बहन के शव को नदी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minor brother and sister die due to drowning in Yamuna river

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे