असम में 10 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में नाबालिग लड़का हिरासत में
By भाषा | Updated: August 11, 2021 15:14 IST2021-08-11T15:14:00+5:302021-08-11T15:14:00+5:30

असम में 10 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में नाबालिग लड़का हिरासत में
नगांव, 11 अगस्त असम के होजाई जिले में 10 साल की बच्ची से एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर बलात्कार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 14 वर्षीय लड़का बहला-फुसलाकर बच्ची को पास के जंगल में ले गया और उसने “कई बार उससे बलात्कार किया” और उसे वहां छोड़कर चला गया।
पुलिस ने बताया कि बच्ची के परिवार के सदस्य पहले गांव के प्रधान के पास गए और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया और बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
नगांव की किशोर अदालत ने लड़के को जोरहाट के बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।