लाइव न्यूज़ :

नयागढ़ में लड़की की हत्या के मामले का आरोपी नाबालिग: पॉक्सो अदालत

By भाषा | Updated: January 6, 2021 01:22 IST

Open in App

नयागढ़ (ओडिशा), पांच जनवरी ओडिशा के नयागढ़ जिले की एक पॉक्सो अदालत ने मंगलवार को यहां कहा कि जिले में पांच वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार और हत्या के मामले का एकमात्र आरोपी नाबालिग है। अदालत ने उसका नार्को टेस्ट कराने की विशेष जांच दल की याचिका को खारिज कर दिया है।

पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश यू बी जेना ने आरोपी के वकील प्रफुल्ल सतपथी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति नाबालिग है। आरोपी के वकील ने उसका 10वीं का प्रमाण पत्र और जन्मपत्री पेश करते हुए दावा किया था कि वह नाबालिग है।

सतपथी ने कहा, ''अदालत ने इन प्रमाण पत्रों पर नजर डाली और पाया कि मेरा मुवक्किल नाबालिग है क्योंकि उसकी जन्मतिथि छह फरवरी 2003 है। अदालत ने कहा कि अपराध के दिन आरोपी की आयु 17 वर्ष, पांच महीने और आठ दिन थी। ''

उन्होंने बताया कि अदालत ने मामले को किशोर न्याय बोर्ड के पास भेज दिया है क्योंकि आरोपी नाबालिग है।

गौरतलब है कि 15 जुलाई 2020 को लड़की की हत्या की गई और 23 जुलाई, 2020 उसका शव बरामद हुआ। गतत 24 नवंबर को राज्य की विधानसभा के बाहर लड़की के माता-पिता द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने के बाद यह मामला सामने आया था। इसके बाद मामला सुलझाने में पुलिस की कथित तौर पर नाकामी को लेकर आलोचना होने पर सरकार ने एसआईटी जांच का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल