लाइव न्यूज़ :

एएसयू दवाओं में अश्वगंधा की पत्तियों की पड़ताल के लिए विशेषज्ञ समूह गठित करेगा मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी (एएसयू) दवाओं में अश्वगंधा की पत्तियों के उपयोग की दोबारा पड़ताल करने के लिए विशेषज्ञ समूह गठित करने का फैसला किया है।

इससे पहले मंत्रालय ने एएसयू दवाओं में अश्वगंधा की पत्तियों के उपयोग के खिलाफ परामर्श जारी किया था।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अश्वगंधा की पत्तियों के उपयोग पर रोक लगाने के मद्देनजर एएसयू दवा निर्माता उद्योग साझीदारों की तरफ से प्रस्तुतिकरण प्राप्त हुए थे।

आयुष मंत्रालय ने एएसयू उत्पादों में अश्वगंधा पत्तियों के फायदे संबंधी चिंताओं को लेकर चर्चा के लिए पक्षकारों को आमंत्रित किया था।

मंत्रालय ने बयान में कहा, '' इस चर्चा के आधार पर मंत्रालय ने एएसयू दवाओं में अश्वगंधा की पत्तियों के उपयोग को रोके जाने संबंधी परामर्श पर दोबारा विचार करने का फैसला किया और इसके लिए एक विशेषज्ञ समूह गठित किया जाएगा।''

इसके मुताबिक, विशेषज्ञ समूह अश्वगंधा पत्तियों के उपयोग संबंधी वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर भारत सरकार को उपयुक्त सिफारिशें करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे