लाइव न्यूज़ :

'विज्ञान से संबंधित मंत्रालय, केंद्र सरकार के अन्य मंत्रालयों तथा विभागों के साथ शीघ्र करेंगे मंथन'

By भाषा | Updated: July 21, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि विज्ञान से संबंधित मंत्रालय, अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के अन्य मंत्रालयों तथा विभागों से शीघ्र ही गहन विमर्श करेंगे।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्री सिंह ने कहा कि विज्ञान से संबंधित विभिन्न मंत्रालय राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं और उन्हें पृथक होकर काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, “कोविड-19 महामारी ने हमें न केवल घरेलू बल्कि वैश्विक स्तर पर समन्वय और सहयोग के महत्व के बारे में सिखाया है।”

उन्होंने कहा, “शीघ्र ही, एक नई प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिसके तहत भारत सरकार के हर मंत्रालय और विभाग के साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी मंत्रालय तथा वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर), गहन विमर्श और चर्चा करेंगे।”

भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल काकोडकर के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर तैयार की गई एक रिपोर्ट का लोकार्पण करने करने के बाद मंत्री ने यह बयान दिया।

सिंह ने कहा कि पांच साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के कारण राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक स्तर पर चर्चा हुई थी जिसमें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के प्रतिनिधियों तथा अंतरिक्ष विभाग और इसरो के वैज्ञानिकों ने भाग लिया था। इस चर्चा का उद्देश्य यह जानना था कि अंतरिक्ष तकनीक का इस्तेमाल अवसंरचनात्मक विकास और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किस प्रकार किया जा सकता है।

सिंह ने कहा कि आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 44 देशों के साथ भारत का सहयोग है और आने वाले दिनों में इस सूची को और बढ़ाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा