लाइव न्यूज़ :

बाल अधिकारों पर कई कार्यक्रम आयोजित करेगा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 14, 2021 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बाल अधिकारों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने और समाज में सामूहिक विचार प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के वास्ते कई गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 14 से 21 नवंबर तक 'चिल्ड्रन आइडियाज, राइट्स एंड न्यूट्रिशन’ विषय को शामिल करने वाली गतिविधियों की योजना बनाई गई है।

इन गतिविधियों में बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) और गोद लेने संबंधी विशेष एजेंसियों तथा गोद लेने के बारे में जागरूकता कार्यक्रम, कानूनी जागरूकता, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य, बाल अधिकार आदि पर सेमिनार या वेबिनार शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इसका उद्देश्य बाल अधिकारों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए सप्ताह का उपयोग करना और इस दिशा में बड़े पैमाने पर समुदाय की सामूहिक विचार प्रक्रिया को प्रोत्साहित करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया