लाइव न्यूज़ :

जलशक्ति मंत्रालय को स्वीमिंग पुलों के लिए भूजल दोहन के बारे में विचार करने को कहा गया

By भाषा | Updated: April 19, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल शक्ति मंत्रालय को इस पर गौर करने का निर्देश दिया है कि पानी के कमी वाले क्षेत्रों में स्वीमिंग पुलों के लिए किस हद तक भूजल निकालने दिया जा सकता है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि चूंकि पेयजल पहली प्राथमिकता है इसलिए पर्यावरण के नुकसान पर भूजल के अंधाधुंध दोहन की अनुमति नहीं दी जा सकती ताकि जरूरतमंदों को पेयजल उपलब्ध हो।

एनजीटी ने कहा कि पानी के कमी वाले क्षेत्रों में भूजल के दोहन से नदियों के प्रवाह पर एवं भूजल स्रोतों के संभरण की संभावना पर भी असर पड़ता है।

उसने कहा कि इसलिए स्थायी विकास के वास्ते भूजल की मांग एवं आपूर्ति के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है।

पीठ ने कहा, ‘‘ जलशक्ति मंत्रालय उसके पास उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर इस बात पर विचार करे कि पानी के कमी वाले क्षेत्रों में स्वीमिंग पुल के लिए किस हद तक भूजल निकालने की अनुमति दी जा सकती है। आवेदक इस संबंध में जल शक्ति मंत्रालय में आगे कोई और प्रतिवेदन देने के लिए स्वतंत्र है।’’

अधिकरण नेहा सिंह की याचिका पर सुनवाई कर रहा है जिसमें उन्होंने वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए भूजल के अंधाधुध दोहन की शिकायत की है। याचिका के अनुसार अंधाधुंध भूजल दोहन स्थायी विकास नियमों के विरूद्ध जाकर पेयजल की कमी की कीमत पर किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल