लाइव न्यूज़ :

जल शक्ति मंत्रालय ने ब्रह्मपुत्र नदी से उत्पन्न बाढ़ की समस्या को रोकने वाली योजनाओं की समीक्षा की

By भाषा | Updated: January 20, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने अधिकारियों के साथ बुधवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) और ड्रिप जैसे विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की तथा तिब्बत के मेडोग में ब्रह्मपुत्र नदी पर एक सुपर पनबिजली स्टेशन बनाने वाली चीन की कथित योजनाओं पर चिंताओं के बारे में चर्चा की ।

जल शक्ति मंत्रालय के बयान के अनुसार, बैठक में बाढ़ पूर्वानुमान और प्रबंधन पर चर्चा करने के दौरान ब्रह्मपुत्र नदी के कारण उत्पन्न होने वाले बाढ़ से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

बयान के अनुसार, इसमें सियांग/ ब्रह्मपुत्र नदी के कारण उत्पन्न होने वाली बाढ़ की समस्या को रोकने वाली योजना की समीक्षा की गई और तिब्बत के मेडोग में ब्रह्मपुत्र नदी पर एक सुपर पनबिजली स्टेशन बनाने वाली चीन की कथित योजनाओं पर चिंताओं के बारे में चर्चा की गई ।

जल शक्ति राज्य मंत्री ने पीएमकेएसवाई और ड्रिप जैसी विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत होने वाली प्रगति की समीक्षा की।

इसमें कहा गया है कि कटारिया को बताया गया कि पिछले डेढ़ वर्षों में पीएमकेएसवाई के अंतर्गत प्राथमिकता वाली 99 परियोजनाओं में से 10 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं।

मंत्रिमंडल ने ड्रिप द्वितीय और तृतीय योजना को मंजूरी प्रदान की है, जिस पर लगभग 10,000 करोड़ रुपये का व्यय होगा जिसमें से 7,000 करोड़ रुपये का वित्तपोषण विश्व बैंक और एशियन इंफ्रास्ट्रचर इंवेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) द्वारा किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?