लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर में अपनी तरह का पहला उत्कृष्टता केंद्र स्थापित कर रहा है विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

By भाषा | Updated: July 26, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय पूर्वोत्तर में अपनी तरह का पहला उत्कृष्टता केंद्र स्थापित कर रहा है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान से मिली।

बयान के अनुसार जैव-प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा उत्कृष्टता केंद्र के रूप में जैव-संसाधन एवं सतत विकास केंद्र की स्थापना को लेकर परियोजना को मंजूरी दी गई थी और यह जल्द ही औपचारिक उद्घाटन के लिए पूरी हो गई है।

लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से वाली यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले के किमिन में बनी है और नए भवन के साथ-साथ अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण पूरा हो चुका है।

बयान में कहा गया है, ‘‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय पूर्वोत्तर में अपनी तरह का पहला उत्कृष्टता केंद्र स्थापित कर रहा है।’’

बयान में कहा गया है कि लोकसभा सांसद तपीर गाओ, राज्यसभा सदस्य नबाम रेबिया और अरुणाचल प्रदेश राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के अध्यक्ष बामंग मंगा के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और उन्हें अपनी ओर से और राज्य एवं पूर्वोत्तर के लोगों की ओर से धन्यवाद दिया।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल पूर्वोत्तर को उच्च प्राथमिकता दी है, बल्कि ढांचागत विकास और चल रही परियोजनाओं के मूल्यवर्धन के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग करने का भी आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इसलिए, इस उद्देश्य के लिए यह महत्वपूर्ण है कि इस क्षेत्र में अपने स्वयं के प्रौद्योगिकी संसाधन केंद्र हों और प्रस्तावित उत्कृष्टता केंद्र का उद्देश्य इस उद्देश्य को पूरा करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता