लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब इतने दिनों पहले करा सकेंगे टिकटों की बुकिंग

By सुमित राय | Updated: May 28, 2020 21:30 IST

भारतीय रेलवे ने 30 स्पेशल ट्रेनों और 200 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) बढ़ाकर 120 दिन कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे ने 30 स्पेशल ट्रेनों और 200 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव किया है।रेलवे ने अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) 30 दिन से बढ़ाकर 120 दिन कर दिया है।भारतीय रेलवे ने इन सभी 230 ट्रेनों में पार्सल और सामान की बुकिंग की अनुमति दे दी है।

भारतीय रेलवे ने 12 मई से चल रही 30 स्पेशल ट्रेनों और 1 जून से शुरू हो रही 200 ट्रेनों की टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव किया है। रेलवे ने इन ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) बढ़ाने का फैसला किया है और अब 120 दिन पहले टिकट बुक किए जा सकते हैं।

पहले जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक राजधानी विशेष ट्रेनों और 200 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट की बुकिंग 30 दिन पहले हो सकती थी। हालांकि जब स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की गई थी, तब अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) सात दिनों का ही था, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 दिन किया गया था।

इसके साथ ही भारतीय रेलवे ने इन सभी 230 ट्रेनों में पार्सल और सामान की बुकिंग की अनुमति दे दी है।

धीरे-धीरे यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की है रेलवे की योजना

बता दें कि भारतीय रेलवे ने  यात्री ट्रेनों का परिचालन धीरे-धीरे शुरू करने की योजना के तहत 12 मई को 15 जोड़ी एसी ट्रेनों को शुरू किया था। ये स्पेशल ट्रेनें नई दिल्ली को डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मूतवी को कनेक्ट करती हैं।

इसके अलावा रेलवे ने प्रवासी मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल और एसी स्पेशल ट्रेनों के बाद 1 जून से 100 जोड़ी (अप-डाउन) नॉन एसी स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी फैसला किया है। इन ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग 21 मई से शुरू हो चुकी है।

देशभर में 1.58 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 158333 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 4531 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि देशभर में 67691 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी भारत में कोरोना के 86110 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देशभर में महाराष्ट्र से आए हैं कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले

देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही सामने आए हैं और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में अब तक 59546 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 से अब तक 1982 लोगों की मौत हो चुकी है और 18616 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों