लाइव न्यूज़ :

अल्पसंख्यक मंत्रालय 20 फरवरी को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ विषय पर मुशायरा आयोजित करेगा

By भाषा | Updated: February 13, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय 20 फरवरी को यहां ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ विषय पर एक मुशायरा आयोजित करेगा जिसमें देश भर के मशहूर शायर अपनी शेरो-शायरी पेश करेंगे।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यह आयोजन आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में किया जाएगा जिसमें वसीम बरेलवी, शबीना अदीब, मंज़र भोपाली, पॉपुलर मीरूथी, सबा बलरामपुरी, नसीम निकहत, मुमताज नसीम, वी पी सिंह, आलोक श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह शजर, खुर्शीद हैदर, अकील नोमानी, नैयर जलालपुरी और सिकंदर हयात गदबाद हिस्सा लेंगे।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि शायर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ को समर्पित अपनी रचनाएं पेश करेंगे।

उन्होंने कहा कि ‘मुशायरा’ और ‘कवि सम्मेलन’ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है जो विविधता में एकता के ताने-बाने को मजबूत करती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम एक तरफ तो सामाजिक एवं सांस्कृतिक सद्भाव का संदेश देते हैं जबकि दूसरी तरफ वे युवा पीढ़ी को देश की कला संस्कृति, विरासत एवं रीति-नीति से रूबरू कराते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर