लाइव न्यूज़ :

जल शक्ति मंत्रालयः 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत अनुदान के उपयोग संबंधी दिशानिर्देश जारी

By भाषा | Updated: October 2, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर जल शक्ति मंत्रालय ने वर्ष 2021-26 की अवधि के लिये ग्रामीण स्थानीय निकायों के संबंध में 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप अनुदान जारी करने एवं उसके उपयोग को लेकर परिचालनात्मक दिशानिर्देश जारी किये हैं । इसमें आयोग ने उक्त अवधि के दौरान पूरी तरह से गठित ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिये 2,36,805 करोड़ रूपये की सिफारिश की है।

मंत्रालय के बयान में कहा कि 15वें वित्त आयोग ने ग्रामीण स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थानों को जल एवं स्वच्छता संबंधी अनुदान का उपयोग पेयजल आपूर्ति, वर्षा जल संचयन, जल चक्रण तथा साफ सफाई के साथ खुले में शौच से मुक्त व्यवस्था को बनाये रखने के लिये भी किया जायेगा ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ग्रामीण स्थानीय निकाय के लिये जल एवं स्वच्छता (2021-22 से 2025-26) से जुड़े 15वें वित्त आयोग की उपयोगिता मार्गदर्शिका संबंधी ई पुस्तिका जारी की ।

15वें वित्त आयोग ने वर्ष 2021-26 की अवधि के लिये 28 राज्यों में पूरी तरह से गठित ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिये 2,36,805 करोड़ रूपये की सिफारिश की है। इसमें वे इलाके भी शामिल हैं जिनका पंचायत होना जरूरी नहीं है।

इसमें कहा गया है कि पंचायती राज संस्थानों के कुल अनुदान की 60 फीसदी राशि का उपयोग पेयजल आपूर्ति, वर्ष जल संचयन, स्वच्छता जैसे राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में होगा जबकि 40 प्रतिशत राशि का उपयोग इनमें बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिये किया जायेगा ।

इसमें कहा गया है कि राज्यों में दो स्तरीय व्यवस्था होगी और इसमें केवल गांव और जिला पंचायत शामिल होंगे । ग्रामी पंचायतों के लिये आवंटन 70 प्रतिशत से कम और 85 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी । जिला पंचायतों के लिये यह 15 प्रतिशत से कम और 30 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी ।

मंत्रालय ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि पंचायतों, पारंपरिक निकायों का बचत खाता हो जो 15वें वित्त आयोग से जुड़े अनुदान की प्राप्ति एवं व्यय के संबंध से जुडा हो ।

इसमें कहा गया है कि अनुदान की किश्त जारी करने के संबंध में 10 कार्य दिवस से अधिक देरी करने पर ब्याज संबंधी प्रावधान जोड़ा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे