लाइव न्यूज़ :

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने संविधान दिवस पर केवडिया में प्रदर्शनी का आयोजन किया

By भाषा | Updated: November 27, 2020 19:19 IST

Open in App

केवडिया (गुजरात), 27 नवंबर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने संविधान दिवस के मौके पर केवडिया में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसमें देश में लोकतांत्रिक परंपरा की यात्रा को दर्शाया गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुजरात में ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थल पर बुधवार को पीठासीन अधिकारियों के 80 वें सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान ‘ब्यूरो ऑफ आउटरीच कम्युनिकेशन’ ने 1600 वर्ग फुट क्षेत्र में मल्टीमीडिया प्रदर्शनी आयोजित की ।

मंत्रालय ने बताया कि तस्वीरों, प्लाज्मा डिस्प्ले, इंटरेक्टिव डिजिटल फ्लिप बुक, आरएफआईडी कार्ड रीडर, इंटरेक्टिव स्क्रीन, डिजिटल टच वाल के जरिए प्रदर्शनी आयोजित की गयी।

लोकसभा अध्यक्ष ने मल्टीमीडिया के इस्तेमाल की सराहना की और कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से सूचनाओं को सुगमता से प्रसारित किया जाता है।

मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, उन्होंने कहा कि दीर्घा में संविधान बनाए जाने के विभिन्न पड़ाव का प्रभावी तरीके से चित्रण किया गया और भारत की लोकतांत्रिक परंपरा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए देश के अन्य हिस्सों में भी इस तरह की प्रदर्शनी आयोजित होनी चाहिए।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रदर्शनी में वैदिक काल से लिच्छवी गणराज्य से आधुनिक भारत तक देश की लोकतांत्रिक परंपरा के सफर को दिखाया गया। ’’

देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन 25 नवंबर और 26 नवंबर को किया गया।

संविधान बनाने से जुड़े कार्यक्रमों की दुर्लभ तस्वीरें, संविधान सभा में बी आर आंबेडकर, राजेंद्र प्रसाद, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, श्यामाप्रसाद मुखर्जी आदि महत्वपूर्ण नेताओं के भाषणों के महत्वपूर्ण अंश भी प्रदर्शनी में दिखाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos