लाइव न्यूज़ :

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 2021 के लिए डिजिटल कैलेंडर की शुरुआत की

By भाषा | Updated: January 8, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को 2021 के लिए डिजिटल कैलेंडर और डायरी की शुरुआत की। इससे मंत्रालय को छपाई पर आने वाले खर्च में करीब पांच करोड़ रुपये की बचत होगी।

नेशनल मीडिया सेंटर में ऐप की शुरुआत की गयी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने एक बटन दबाकर कैलेंडर और डायरी के लिए एंड्रायड और आईओएस ऐप की शुरुआत की।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हर साल हम 11 लाख कैलेंडर और 90,000 डायरी छपवाते हैं लेकिन इस साल यह डिजिटल प्रारूप में है।’’

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रमुख के एस धतवालिया ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पिछले साल कैलेंडर और डायरी छपवाने में सात करोड़ रुपये खर्च हुए थे लेकिन इस बार डिजिटल प्रारूप में होने के कारण मंत्रालय को करीब दो करोड़ रुपये की लागत आयी।

इस अवसर पर जावडेकर ने खुशी जतायी कि दीवारों पर लगाया जाने वाला कैलेंडर अब मोबाइल फोन में उपलब्ध होगा।

जावडेकर ने कहा, ‘‘यह ऐप हर साल नए कैलेंडर की जरूरत पूरी करेगा। हर महीने का एक विषय निर्धारित होगा और उसमें संदेश दिए जाएंगे और एक महापुरूष का जिक्र होगा। ऐप लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत की टाइमलाइन के बारे में भी बताएगा।’’

ऐप की डायरी के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘डायरी के कारण कैलेंडर में और खासियतें जुड़ गयी है। दूसरे डिजिटल कैलेंडर ऐप की तुलना में इसमें ज्यादा विशेषताएं हैं और यह इस्तेमाल करने में भी आसान है।’’

उन्होंने कहा कि ‘जीओआई कैलेंडर’ ऐप निशुल्क है और यह 15 जनवरी से 11 भाषाओं में उपलब्ध होगा।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ‘ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन’ ने ऐप को डिजाइन और विकसित किया है। मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल यह हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है और जल्द ही इसे 11 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा