लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्रालय ने वैश्विक प्रवासी रिश्ता पोर्टल और ऐप की शुरूआत की

By भाषा | Updated: December 30, 2020 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर विदेश मंत्रालय ने दुनियाभर में भारतीय समुदाय के 3.12 करोड़ लोगों से जुड़ने के लिये बुधवार को वैश्विक प्रवासी रिश्ता पोर्टल और ऐप की शुरूआत की ।

पोर्टल और ऐप की शुरूआत के कार्यक्रम के दौरान विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि इसका मकसद मंत्रालय, भारतीय मिशन और भारतीय समुदाय के लोगों की बीच त्रिस्तरीय संवाद स्थापित करना है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार भारतीय समुदाय के लोगों के महत्व को समझती है और उनके साथ कई तरीकों से सम्पर्क बनाये हुए है । इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम वैश्विक प्रवासी रिश्ता पोर्टल और मोबाइल ऐप है जिसके माध्यम से सरकार विदेशों में भारतीय समुदाय के लोगों से जुड़ना चाहती है । यह सम्पर्क किसी खास अवसर पर ही नहीं बल्कि हर कदम पर हो । ’’

मुरलीधरन ने कहा कि इस मोबाइल ऐप का उपयोग भारतीय समुदाय के लोग और भारतीय नागरिक करेंगे जबकि वेब पोर्टल का उपयोग मिशन द्वारा किया जायेगा ।

मंत्री ने कहा कि अभी तक दुनिया भर में भारतीय समुदाय से जुड़ने के लिये मंत्रालय के पास कोई प्रभावी संवाद माध्यम उपलब्ध नहीं था और अब मंत्रालय, भारतीय मिशन और भारतीय समुदाय के लोगों की बीच त्रिस्तरीय संवाद स्थापित किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं