लाइव न्यूज़ :

शिक्षा मंत्रालय ने मातृभाषा में प्रौद्योगिकी शिक्षा का रोडमैप तैयार करने के लिए कार्यबल गठित किया

By भाषा | Updated: December 2, 2020 23:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर शिक्षा मंत्रालय ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों सहित तकनीकी शिक्षा मातृ भाषा में देने के लिए रोडमैप तैयार करने की खातिर बुधवार को कार्यबल का गठन किया। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी।

निशंक की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।

निशंक ने कहा, ‘‘आज की बैठक प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को हासिल करने की दिशा में एक कदम है कि छात्र मेडिकल, इंजीनियरिंग और कानून जैसे पेशेवर पाठ्यक्रम अपने मातृभाषा में पूरे कर सकें। किसी भी छात्र पर कोई भाषा नहीं लादी जाएगी लेकिन ऐसे प्रावधान किए जाने चाहिए ताकि छात्र अंग्रेजी भाषा की जानकारी के अभाव में तकनीकी शिक्षा से वंचित नहीं हो पाएं।’’

बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री अमित खरे, आईआईटी के निदेशक, शिक्षाविद् और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे जिनका एजेंडा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने पर चर्चा करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू