लाइव न्यूज़ :

शिक्षा मंत्रालय ने एनआईटी, केंद्र पोषित तकनीकी संस्थानों के दाखिला मानदंड में छूट की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 19, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एनआईटी और केंद्र पोषित तकनीकी संस्थानों में दाखिले के मानदंड में मंगलवार को छूट देने की घोषणा की और इसके तहत कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत अंक की अर्हता को हटा दिया गया है ।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट किया कि आईआईटी जेईई (एडवांस) और पिछले वर्ष के अकादमिक वर्ष में किये गए निर्णय के अनुरूप अगले शैक्षणिक सत्र 2021-22 में एनआईटी, आईआईआईटी, स्कूल आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) एवं अन्य केंद्र पोषित तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिये संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के लिये 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक के अर्हता मनदंड को हटाने का फैसला किया गया है।

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर एनआईटी में और केंद्र से वित्त पोषित अन्य तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिये अर्हता में पिछले वर्ष छूट देने की घोषणा की गई थी और कहा गया था कि 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक की जरूरत नहीं होगी।

पूर्व में एनआईटी जेईई मेंस में छात्र के प्रदर्शन के साथ-साथ उसके बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक अथवा संबंधित बोर्ड में शीर्ष 20 पर्सेंटाइल की मांग करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए