लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्रालय ने सैन्य चिकित्सा अधिकारियों को आपात वित्तीय शक्तियां दीं

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को सेना के तीनों अंगों की चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक को चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने संबंधी खरीदी के लिए पांच करोड़ रुपये की आपात वित्तीय शक्ति दी है।

सरकारी आदेश के अनुसार, मेजर जनरल रैंक के मेडिकल अधिकारियों को तीन करोड़ रुपये जबकि ब्रिगेडियर रैंक के चिकित्सा अधिकारियों को दो करोड़ रुपये की खरीदी करने की आपात शक्ति दी गयी है।

गौरतलब है कि औपचारिक आदेश आने से चार दिन पहले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के तीनों अंगों और अन्य रक्षा एजेंसियों को आपात वित्तीय शक्तियां देने की घोषणा की थी ताकि महामारी के मद्देनजर स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए जरूरी खरीदी की जा सके।

आपात शक्ति फिलहाल 30 सितंबर के लिए दी गयी हैं, हालांकि इनमें बदलाव करने और समयावधि को बढ़ाने का प्रावधान रखा गया है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सशस्त्र बलों को अपने सैनिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने और असैन्य प्रशासन की मदद करने के लक्ष्य से रक्षा मंत्रालय ने आगे बढ़कर यह कदम उठाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?