लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्रालय ने एएमसी, एसएससी के सेवानिवृत्त 400 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती करने को कहा

By भाषा | Updated: May 9, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) को सैन्य मेडिकल कोर (एएमसी) और शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के 400 सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती करने का आदेश जारी किया है।

भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई राज्यों में अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों, टीकों, ऑक्सीजन, दवाओं और बिस्तरों की कमी है।

रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘‘टूर ऑफ ड्यूटी योजना के तहत, 400 पूर्व-एएमसी या एसएससी चिकित्सा अधिकारियों को अधिकतम 11 महीनों के लिए अनुबंध के आधार पर भर्ती किए जाने की उम्मीद है, जिनकी सेवाएं 2017 और 2021 के बीच समाप्त हुई थीं।’’

इसमें कहा गया है कि इन चिकित्सा अधिकारियों को एक निश्चित एकमुश्त मासिक राशि का भुगतान किया जाएगा, जिसकी गणना सेवानिवृत्ति के समय लिये गए वेतन से मूल पेंशन में कटौती करके की जाएगी।

उसने कहा कि अगर विशेषज्ञों के लिए कोई अतिरिक्त भुगतान है तो वह इस एकमुश्त राशि के ऊपर से किया जाएगा।

इसमें उल्लेख किया गया है कि अनुबंध की अवधि के दौरान राशि अपरिवर्तित रहेगी और किसी अन्य भत्ते का भुगतान नहीं किया जाएगा। भर्ती किए जाने वाले चिकित्सा अधिकारियों को असैन्य मानकों के अनुसार चिकित्सकीय रूप से फिट होना आवश्यक है।

एएफएमएस ने पहले ही कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए विभिन्न अस्पतालों में विशेषज्ञों, सुपर विशेषज्ञों और पैरामेडिकल कर्मियों सहित अतिरिक्त डॉक्टरों को तैनात किया है।

एएफएमएस के एसएससी डॉक्टरों को 31 दिसंबर तक के लिए सेवा विस्तार दिया गया है, जिससे 238 और डॉक्टरों की बढ़ोतरी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए