लाइव न्यूज़ :

आजादी का अमृत महोत्सव पर संस्कृति मंत्रालय आयोजित कर रहा है ‘वंदे भारत नृत्य उत्सव’ प्रतियोगिता

By भाषा | Updated: November 17, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर संस्कृति मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता ‘वंदे भारतम-नृत्य उत्सव’ आयोजित करने का निर्णय किया है जिसमें चयनित कलाकारों को 2022 के गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा ।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वंदे भारतम सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के लिये डिजिटल प्रविष्टियां 17 नवंबर से आमंत्रित की जा रही हैं तथा 25 नवंबर तक प्रविष्टियां स्वीकार की जायेंगी ।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिये डिजिटल प्रविष्टियों के साथ 3 मिनट का क्लिप संलग्ल किया जाए।

मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह प्रतियोगिता जिला, राज्य, जोन और अंतर-जोन / राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जायेगी तथा राष्ट्रीय स्तर पर अंतिम प्रतियोगिता 19 दिसंबर 2021 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी नृत्य की चार श्रेणियों - शास्त्रीय, लोक, जनजातीय और फ्यूजन/कंटेम्पररी प्रस्तुति दे सकते हैं।

इसमें 480 कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं के रूप में चुना जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos