लाइव न्यूज़ :

संस्कृति मंत्रालय ने संग्रहालयों, कला दीर्घाओं, प्रदर्शनियों को 10 नवंबर से खोलने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: November 5, 2020 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर संस्कृति मंत्रालय ने कोविड-19 की वजह से बंद संग्रहालयों, कला दीर्घाओं और प्रदर्शनियों को 10 नवंबर से खोलने की बृहस्पतिवार को घोषणा की और महामारी की रोकथाम संबंधी मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी कीं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसके तहत आने वाले संग्रहालय, कला दीर्घाएं और प्रदर्शनियां जहां 10 नवंबर 2020 से फिर खुलेंगी, वहीं अन्य संबंधित परिसर सुविधा के अनुरूप एवं संबंधित राज्य, शहर, स्थानीय कानूनों के अनुसार खुल सकते हैं। इस संबंध में नियम-शर्तें और ‘अनलॉक’ दिशा-निर्देश लागू रहेंगे।

एसओपी में कहा गया है कि परिसरों को नियमित अंतराल पर रोगाणुमुक्त किया जाना चाहिए तथा वहां आने वाले दर्शकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होना चाहिए।

इनमें कहा गया है कि ऑडियो गाइड के इस्तेमाल को तब तक निलंबित रखा जाए जब तक हर इस्तेमाल के बाद इन्हें रोगाणुमुक्त न किया जाए।

दिशा-निर्देशों में लिफ्ट का इस्तेमाल सीमित रखने और मुख्यत: इसे दिव्यांगों तथा बुजुर्गों के लिए आरक्षित रखने को कहा गया है।

इनमें ‘टच डिजिटल’ प्रौद्योगिकी का सीमित इस्तेमाल करने और उन्हीं मामलों में इसका इस्तेमाल करने को कहा गया है जहां हर इस्तेमाल के बाद इसे रोगाणुमुक्त किया जा सकता हो।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां