लाइव न्यूज़ :

कोयला मंत्रालय की चेतावनी, अतिरिक्त 110 कोयला ब्लाक का परिचालन शुरू करे या वापस लौटाये कोल इंडिया

By भाषा | Updated: November 24, 2019 12:46 IST

कोयला मंत्रालय ने कंपनी से यह भी पूछा था कि इन खदानों से उत्खनन तकनीकी और आर्थिक तौर पर व्यवहारिक है या नहीं। कंपनी ने सरकार को बताया था कि इन 110 अतिरिक्त ब्लाक में से 50 की छान-बीन की जा चुकी है, 41 की छान-बीन जारी है तथा 19 की आंशिक छान-बीन की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया को चेतावनी दी मंत्रालय ने कहा वह या तो 110 अतिरिक्त ब्लाक का परिचालन शुरू करे या ये खदान सरकार को लौटा दे।

कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह या तो 110 अतिरिक्त ब्लाक का परिचालन शुरू करे या ये खदान सरकार को लौटा दे। ये वे कोयला ब्लाक हैं जो सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को आबंटित किये गये हैं। एक अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय ने हाल ही में कोल इंडिया से इन अतिरिक्त ब्लाक के परिचालन के बारे में जानकारी मांगी थी।

मंत्रालय ने कंपनी से यह भी पूछा था कि इन खदानों से उत्खनन तकनीकी और आर्थिक तौर पर व्यवहारिक है या नहीं। कंपनी ने सरकार को बताया था कि इन 110 अतिरिक्त ब्लाक में से 50 की छान-बीन की जा चुकी है, 41 की छान-बीन जारी है तथा 19 की आंशिक छान-बीन की गयी है। जिन 50 ब्लाक की छान-बीन हो चुकी है उनमें से 25 ब्लाक की परियोजना रपट तैयार हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने इन ब्लाक का परिचालन तुरंत शुरू करने पर जोर देते हुए कहा कि यदि कंपनी ऐसा करने में सक्षम नहीं है तो वह ये ब्लाक सरकार को वापस लौटा दे ताकि अन्य एजेंसियों को इनका आवंटन किया जा सके। घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं