लाइव न्यूज़ :

आयुष मंत्रालय ने आयुष-64 दवा प्रौद्योगिकी 46 कंपनियों को हस्तांतरित की

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने कोविड-19 के ‘हल्के से मध्यम’ और ‘हल्के एवं बिना लक्षण वाले” मामलों के उपचार में प्रभावी दवा आयुष-64 की प्रौद्योगिकी 46 कंपनियों को हस्तांतरित की है।

आयुष मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “इससे पहले, केवल सात कंपनियों के पास दवा का लाइसेंस था जिसका इस्तेमाल मलेरिया के इलाज के लिए किया जाता था। वैश्विक महामारी के प्रकोप के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ प्रभावी पाए जाने के बाद, 39 नई कंपनियों को नये लाइसेंस दिए गए, यानी कि प्रौद्योगिकी उनको हस्तांतरित की गई है।”

आयुष-64, आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थान, सीसीआरएएस द्वारा विकसित किया गया है।

यह दवा मलेरिया के इलाज के लिए 1980 में विकसित की गई थी। मार्च 2020 में कोविड की पहली लहर के दौरान, कुछ वैज्ञानिक अध्ययनों में इसे कोविड-19 के ‘हल्के और बिना लक्षण वाले’ और ‘हल्के से मध्यम’ संक्रमण के मामलों में प्रभावी पाया गया।

इसमें वायरस से लड़ने, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और बुखार कम करने के गुण भी हैं, जिससे रोगियों को जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।

कोविड की पहली लहर के दौरान, आयुष मंत्रालय और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा एक क्लिनिकल ट्रायल किया गया था, जिसमें यह पता चला था कि आयुष-64 कोरोना वायरस रोगियों के लिए एक लाभकारी दवा है।

बयान में बताया गया कि अब तक, आठ क्लिनिकल परीक्षण किए गए हैं जिसमें घर में पृथक वास में रह रहे 63,000 मरीजों को दवा दी गई और दवा लाभकारी साबित हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल