लाइव न्यूज़ :

उड्डयन मंत्रालय ने तेलंगाना को ड्रोन से टीके पहुंचाने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: April 30, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली/हैदराबाद, 30 अप्रैल नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को तेलंगाना को प्रायोगिक रूप से टीका पहुंचाने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की अनुमति दे दी। हालांकि, यह प्रयोग दृश्यता सीमा तक ही सीमित होगा।

मंत्रालय ने अपने बयान में स्पष्ट नहीं किया है कि प्रायोगिक रूप से ड्रोन के जरिये किस टीके को पहुंचाया जाएगा।

मंत्रालय ने ट्विटर पर बताया कि उसने तेलंगाना सरकार को मानवरहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियम-2021 में सशर्त छूट ‘‘ दृश्यता सीमा में प्रायोगिक रूप से ड्रोन का इस्तेमाल कर टीका पहुंचाने के लिए दी है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह छूट अगले एक साल या किसी अन्य आदेश तक ही दी गई है।

उल्लेखनीय है कि मंत्रालय ने 22 अप्रैल को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को कोविड-19 टीके को ड्रोन से पहुंचाने की व्यावहारिकता का अध्ययन करने की अनुमति दी थी।

वहीं, तेलंगाना सरकार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि ‘मेडिसिन फ्रॉम स्काई’ (एमएफटीएस) कार्यक्रम को एक साल के लिए व्यावहारिक अध्ययन के तहत दृश्यता सीमा के दायरे में अनुमति मिल गई है।

इसमें कहा गया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के सहयोग और मागदर्शन के साथ इस तरह के परीक्षण के लिए जरूरी मंजूरी और छूट अंतत: मिल गई है।

तेलंगाना के प्रधान सचिव जयेश रंजन ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिगियों का लाभ उठाने को प्रतिबद्ध है और ड्रोन का उपयोग दूरदराज के क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य देखरेख तक पहुंच सुनिश्चित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?