लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में मंत्रियों, विधायकों ने निकाय चुनाव संबंधी निर्णय को सामाजिक न्याय के विरुद्ध करार दिया

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:58 IST

Open in App

पुडुचेरी, नौ अक्टूबर पुडुचेरी के मंत्रियों और विधायकों की शनिवार को हुई संयुक्त बैठक में निकाय चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में क्षेत्रीय निर्वाचन आयोग के कामकाज की शैली को कथित तौर पर मनमाना और असंवैधानिक करार देते हुए इसके खिलाफ सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया।

यह बैठक विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम ने बुलाई थी। सेल्वम के कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मंत्रियों और विधायकों ने केंद्र शासित प्रदेश की उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन द्वारा हस्तक्षेप किए जाने की मांग उठाते हुए उन्हें प्रस्ताव की प्रति पेश की।

विज्ञप्ति में कहा गया कि आयोग ने पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए वार्डों, नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों में आरक्षण निर्धारित किए बिना चुनाव कार्यक्रम पर फैसला किया है।

इसमें कहा गया कि अध्यक्ष ने बैठक के दौरान बताया कि पुडुचेरी नगरपालिका और ग्राम पंचायत अधिनियम तथा संविधान पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति वार्ड और पदों के लिए आरक्षण सुनिश्चित करता है।

बैठक में कहा गया कि वार्डों के परिसीमन पर फैसला 2011 में हुई जनगणना के अनुसार होना चाहिए। इस दौरान विधायकों ने त्यौहारों के बीच मतदान की तारीख रखने को लेकर भी सवाल उठाए।

बैठक में पारित प्रस्ताव में निकाय चुनाव कार्यक्रम को दिए गए अंतिम रूप को उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के निर्देशों का विरोधाभासी करार देते हुए कहा गया कि ऐसे में चुनाव का बहिष्कार किए जाने की स्थिति बन रही है।

मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के अलावा एआईएनआरसी और भाजपा के सभी मंत्रियों एवं विधायकों ने बैठक में हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं