लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री के खिलाफ मंत्री का राज्यपाल को पत्र लिखना सही नहीं : अरुण सिंह

By भाषा | Updated: April 1, 2021 17:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल कर्नाटक के मंत्री के एस ईश्वरप्पा द्वारा मुख्यमंत्री की कार्यशैली के खिलाफ राज्यपाल को पत्र लिखने को अस्वीकार्य बताते हुए भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह उचित मंच नहीं था।

प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री ईश्वरप्पा ने बुधवार को राज्यपाल से उनकी शिकायत करते हुए उनके विभाग के मामलों में सीधे दखल का आरोप लगाया था।

कर्नाटक के प्रभारी सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया, “अगर एक मंत्री को कोई समस्या है तो उन्हें मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए। राज्यपाल को पत्र लिखना सही रास्ता नहीं है।”

इस मुद्दे पर पार्टी की योजना के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि उसका ध्यान अभी एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उप-चुनावों पर केंद्रित है। उन्होंने कहा, “हम भारी अंतर से तीनों सीटें जीतेंगे।”

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से असंतुष्ट पार्टी नेता समय-समय पर उन्हें निशाना बनाते रहे हैं।

शिवमोगा से आने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वरप्पा ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात कर उन्हें पांच पन्नों वाला एक पत्र सौंपा था जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा की गई “गंभीर चूकों और उनके प्रशासन को चलाने के निरंकुश तरीकों” का जिक्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो