लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में चीनी मिलों में ऑक्सीजन उत्पादन पर काम शुरू करने के मंत्री के निर्देश

By भाषा | Updated: May 13, 2021 20:14 IST

Open in App

देहरादून 13 मई कोरोना महामारी को देखते हुए उत्तराखंड के गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रदेश की चीनी मिलों में ऑक्सीजन उत्पादन पर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं ।

गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग सचिव चंद्रेश कुमार को इस संबंध में एक पत्र लिखकर यतीश्वरानंद ने यह निर्देश दिया है ।

यतीश्वरानंद ने कहा कि जिस प्रकार महाराष्ट्र के उस्मानाबाद की चीनी मिल में ऑक्सीजन प्लांट चल रहा है, उसी प्रकार प्रदेश की चीनी मिलों में भी ऑक्सीजन प्लांट की संभावनाओं को तलाश कर तत्काल काम किया शुरू किया जाए ।

मंत्री ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पूरी जानकारी लेने के लिए पहले उस्मानाबाद की धाराशिव चीनी मिल प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता की और उसके बाद उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों के बारे में भी जानकारी जुटाई तो संज्ञान में आया कि वहां भी दर्जन भर चीनी मिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है।

इस संबंध में उन्होंने उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा से वार्ता की तो पता चला के एथेनॉल का उत्पादन कर रही चीनी मिलों में ऑक्सीजन प्लांट आसानी से लगाया जा सकता है।

इसके लिए उन्होंने विभाग को तेजी से काम करने के लिये कहा है । मंत्री के प्रस्ताव पर पहले से ही इथेनॉल का उत्पादन कर रहीं हरिद्वार जिले की दो चीनी मिलों— लक्सर शुगर मिल एवं उत्तम शुगर मिल—ने मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन उत्पादन के लिए सहमति जताई है ।

मंत्री ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि एक माह के अंदर शुगर मिलों में ऑक्सीजन प्लांट का काम शुरू हो जाए जिससे प्रदेश को कोरोना महामारी के संकट में बड़ी राहत मिलेगी ।

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक व सहकारी क्षेत्र की अन्य चीनी मिलों में भी ऑक्सीजन संयंत्र लगाने का प्रयास किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो