लाइव न्यूज़ :

भाजपा की कल होने वाली कार्यसमिति की बैठक से पहले मंत्रियों और नेताओं ने महापुरुषों को नमन किया

By भाषा | Updated: March 14, 2021 18:27 IST

Open in App

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 14 मार्च भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की सोमवार को होने वाली बैठक से पहले रविवार को प्रदेश सरकार के मंत्रियों, अन्य प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह करेंगे जबकि इसका समापन प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करेंगे।

कार्यसमिति की बैठक में पंचायत चुनाव, 2022 में होने वाले उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और राज्य की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर की जाने वाली गतिविधियों की रणनीति तैयार किये जाने की संभावना है। प्रदेश सरकार के कार्यकाल का चार साल 19 मार्च को पूरा हो रहा है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन 'गोपाल' ने शहीद स्मारक व कारगिल पार्क पहुंचकर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया जबकि कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल हॉस्पिटल) पहुंचकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह व कैण्ट क्षेत्र से विधायक सुरेश तिवारी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा (के.के.सी. चारबाग) एवं हुसैनगंज स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण/पुष्पांजलि अर्पित किया। महेन्द्र सिंह ने लोक भवन स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने हजरतगंज स्थित बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर व अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर, राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने सिकन्दर बाग स्थित ऊदा देवी, महापौर संयुक्ता भाटिया जी ने परिवर्तन चौक स्थित सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

दीक्षित ने बताया कि राजधानी लखनऊ में कल होने वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे शहर को पार्टी के झण्डे, बैनर व होर्डिगों से सजाते हुए कार्यसमिति में आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत व अभिनंदन की तैयारी की गई है।

रविवार को दिन भर कार्यसमिति के बैठक स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से लेकर पार्टी कार्यालय गोमती नगर, लोहिया पार्क, हजरतगंज, रेलवे स्टेशन, हवाईअड्डे सहित राजधानी के सभी मुख्य मार्गों व चौराहों को पार्टी के झंडों-बैनरों से सजाया गया है। राजधानी में प्रवेश के लिए बने सभी मुख्य मार्गों पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा झंडे व बैनर, होर्डिंग लगाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर