मंत्री जी, आपको डांटने का अधिकार नहीं दिया गया है, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंत्री बाबुल सुप्रियो को कहा

By भाषा | Updated: February 7, 2020 13:25 IST2020-02-07T12:30:29+5:302020-02-07T13:25:01+5:30

सदन में शून्यकाल के दौरान पर्यावरण से जुड़े एक पूरक प्रश्न के दौरान चौधरी ने बजट में पर्यावरण को लेकर आवंटन को लेकर सरकार की आलोचना की। इस पर जवाब देते हुए सुप्रियो ने कुछ टिप्पणी की जिस पर बिरला ने नाराजगी जताई।

Minister, you are not empowered to scold, Lok Sabha Speaker Om Birla told Minister Babul Supriyo | मंत्री जी, आपको डांटने का अधिकार नहीं दिया गया है, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंत्री बाबुल सुप्रियो को कहा

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मंत्री जी, आपको डांटने का अधिकार नहीं दिया गया है।’’

Highlightsटिप्पणी को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जताई।संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से सुप्रियो को समझाने को कहा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर की गई एक टिप्पणी को लेकर पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो पर नाराजगी जताई और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से उन्हें समझाने को कहा।

निचले सदन में प्रश्नकाल (रिपीट) प्रश्नकाल के दौरान चौधरी ने बजट में पर्यावरण के लिए आवंटन को लेकर सरकार की आलोचना की। इस पर, पर्यावरण से जुड़े एक पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे सुप्रियो ने कुछ टिप्पणी की जिस पर बिरला ने नाराजगी जताई।

बिरला ने सुप्रियो से कहा, ‘‘मंत्री जी, आपको डांटने का अधिकार नहीं दिया गया है।’’ साथ ही उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से कहा कि वह सुप्रियो को (संसदीय प्रक्रिया के बारे में) बताएं। चौधरी और सुप्रियो के बीच थोड़ी देर बहस हुई, हालांकि बिरला ने अगला प्रश्न ले लिया।

Web Title: Minister, you are not empowered to scold, Lok Sabha Speaker Om Birla told Minister Babul Supriyo

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे