लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स मामले में जिस मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार हुआ, उसे बर्खास्त किया जाना चाहिए : शेलार

By भाषा | Updated: October 23, 2021 21:51 IST

Open in App

मुंबई, 23 अक्टूबर भाजपा नेता आशीष शेलार ने शनिवार को राकांपा नेता नवाब मलिक पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि ‘‘जिस मंत्री का दामाद मादक पदार्थ रखने के लिए गिरफ्तार किया गया’’, उसे महाराष्ट्र कैबिनेट से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

शेलार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस तरह के मंत्री महाराष्ट्र की छवि खराब कर रहे हैं।’’ उनका इशारा इस वर्ष की शुरुआत में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो द्वारा मादक पदार्थ के मामले में मलिक के दामाद की गिरफ्तारी की तरफ था।

गौरतलब है कि अदालत ने राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के दामाद समीर खान को जमानत देते हुए हाल में कहा था कि प्रथम दृष्ट्या उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है।

शेलार महा विकास आघाड़ी के नेता के इस आरोप का जवाब दे रहे थे कि भाजपा महाराष्ट्र को बदनाम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब इस तरह के मामले सामने आते हैं तो वे कहते हैं कि महाराष्ट्र की छवि खराब की जा रही है।’’

बाद में नवाब मलिक ने ट्वीट कर कहा कि विधायक होने के नाते शेलार को राज्य और केंद्र सरकारों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों के बारे में पता होना चाहिए।

उन्होंने कहा, "पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के प्रमुख भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल हैं। क्रूज जहाजों के लिए सभी अनुमति डीजी शिपिंग द्वारा दी जाती है, जो केंद्रीय मंत्रालय के अंतर्गत आता है। राज्य सरकार की कोई भूमिका या जिम्मेदारी नहीं है,"

उन्होंने जाहिर तौर पर मुंबई के पास एक क्रूज जहाज से हाल ही में मादक पदार्थों की जब्ती का जिक्र करते हुए यह बात कही। इसी मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग