लाइव न्यूज़ :

गहलोत सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर जिलों के दौरे पर रहेंगे मंत्री

By भाषा | Updated: December 15, 2020 22:45 IST

Open in App

जयपुर, 15 दिसंबर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के दो साल पूरे होने को लेकर राज्य के सभी मंत्री दो दिन राज्य के दौरे पर रहेंगे। ये मंत्री विभिन्न जिलों में सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य 19 व 20 दिसम्बर को विभिन्न जिलों में दौरे पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री गहलोत ने सभी मंत्रियों को तीन-तीन जिलों का संयुक्त रूप से दौरा करने तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ राज्य सरकार की योजनाओं व कोरोना वायरस से निपटने संबंधी प्रबंधन की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इसके तहत दो-दो मंत्रियों की टीम तीन-तीन जिलों का दौरा कर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेगी।

इस दौरान कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों तथा राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए जिला बुकलैट जारी करने के साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रेसवार्ता भी आयोजित की जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल