लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के वर्षा प्रभावित जिलों में राहत कार्यों का जायजा लेंगे मंत्री : बोम्मई

By भाषा | Updated: November 21, 2021 14:50 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार के सभी मंत्री राज्य के बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और वहां राहत कार्यों की निगरानी करेंगे।

उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है और जल्द से जल्द मुआवजे की घोषणा की जाएगी।

बोम्मई ने कहा, “कई मंत्री बारिश प्रभावित जिलों में हैं क्योंकि यह बेमौसम बारिश थी। कुछ मंत्री, जो पहले ऐसा नहीं कर पाए, वे भी जाएंगे। सभी मंत्री अपने-अपने जिलों में जाएंगे।”

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 10 दिसंबर को विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की अनुमति लेने की भी आवश्यकता है और उन्होंने इस संबंध में आयोग से बात की है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने आयोग से कहा है कि मंत्रियों को अधिकारियों के साथ बैठक करने और सर्वेक्षण कार्य की अनुमति दी जाए। मुख्य सचिव इस संबंध में निर्वाचन आयोग को पत्र भी लिखेंगे। मंत्री तुरंत प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे।”

कर्नाटक विधान परिषद के लिए 20 स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों से 25 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव 10 दिसंबर को होगा और इसके चलते आदर्श आचार संहिता लागू है। यह चुनाव मौजूदा सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण होना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला प्रशासन को सभी प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह