गरीबों पर बरसे यूपी मंत्री राजभर, कहा - 'गरीबो मुर्गा खाते हो और दारू पीकर वोट देते हो'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 26, 2017 10:32 IST2017-12-25T11:34:04+5:302017-12-26T10:32:58+5:30

अक्सर पिछड़ा वर्ग दिव्यांग कल्याण मंत्री राजभर मंचों पर हमलावर नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने विवादित बयान दिया था कि जो माता - पिता अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे उन्हें जेल भेजा जाएगा।

UP minister RajBhar on the poo | गरीबों पर बरसे यूपी मंत्री राजभर, कहा - 'गरीबो मुर्गा खाते हो और दारू पीकर वोट देते हो'

गरीबों पर बरसे यूपी मंत्री राजभर, कहा - 'गरीबो मुर्गा खाते हो और दारू पीकर वोट देते हो'

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक और विवादित बयान दिया है। मंत्री राजभर ने रविवार को बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सारे गरीब दारू पीते हो, मुर्गा खाके वोट देते हो और ये दिल्ली, लखनऊ जाने वाले नेता तुम लोगों को मुर्गा बनाके घूमाते हैं।


राजभर ने अपना संबोधन एक जुमले से शुरू किया। उन्होंने कहा कि बाटी-चोखा कच्चा कच्चा वोट, दारू-मुर्गा पक्का वोट। यानी अगर आप जनता को बाटी-चोखा खिलाकर वोट हाथियाना चाहते हैं तो ये वोट आपको मिल जाएगा इसका कोई भरोसा नहीं। यदि आप जनता को दारू पिलाते है और मुर्गा खिलाकर वोट लेना चाहते हैं तो वोट को पक्का समझ लें। उन्होंने यह बात गरीबों के लिए कही। 

अक्सर पिछड़ा वर्ग दिव्यांग कल्याण मंत्री राजभर मंचों पर हमलावर नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने विवादित बयान दिया था कि जो माता - पिता अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे उन्हें जेल भेजा जाएगा। राजभर समय-समय पर यूपी सरकार को भी चेतावनी देने में पीछे नहीं हटते।   

Web Title: UP minister RajBhar on the poo

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे