लाइव न्यूज़ :

मंत्री ने राजस्थान को 'विशेष श्रेणी राज्य' का दर्जा देने की मांग उठायी

By भाषा | Updated: November 15, 2021 23:12 IST

Open in App

जयपुर, 15 नवंबर राजस्थान सरकार ने विशेष भौगोलिक परिस्थितियों व क्षेत्रफल को ध्यान में रखते हुए राजस्थान को ''विशेष श्रेणी के राज्य'' का दर्जा दिए जाने की मांग की है। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में यह मांग उठाई।

कल्ला ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि विशाल क्षेत्रफल वाले राजस्थान में मरूस्थल और जनजाति बाहुल्य वाले क्षेत्रों के कारण राज्य में 'सेवा उपलब्ध कराने की लागत' देश के अन्य राज्यों के मुकाबले बहुत ज्यादा है। इन विषम भौगोलिक स्थितियों को देखते हुए राजस्थान को ''विशेष श्रेणी के राज्य'' का दर्जा दिया जाए।

सीतारमण ने 'ग्रोथ, इंवेस्टमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर' पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों, वित्त मंत्रियों व केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों से विशेष संवाद किया। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से डॉ. कल्ला ने राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य का पक्ष रखा।

एक बयान के अनुसार, मंत्री ने कहा कि ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट, रतलाम-डूंगरपुर वाया बांसवाड़ा नई रेल लाइन योजना तथा जैसलमेर-कांडला नई रेल परियोजना को शीघ्र मंजूरी देकर इनका 100 प्रतिशत खर्चा केन्द्र सरकार के स्तर से वहन करने का निर्णय शीघ्रता से लिया जाना चाहिये, इससे पूरे राजस्थान में निवेश का माहौल सुधरेगा।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में वर्तमान सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों, देश में सर्वाधिक मात्रा में उपलब्ध सोलर रेडिएशन तथा खनिज सम्पदा की बदौलत राजस्थान देश के सबसे बड़े निवेश केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां जनवरी, 2022 में एक बड़ा 'निवेश सम्मेलन' भी आयोजित किया जाएगा।

डॉ. कल्ला ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि जून, 2022 से पांच वर्ष बढ़ाकर जून, 2027 तक करने एवं बकाया भुगतान को एकमुश्त शीघ्र जारी करने का भी आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र