लाइव न्यूज़ :

मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के चलते कोल्हापुर में प्रवेश करने से रोका गया: सोमैया

By भाषा | Updated: September 19, 2021 20:59 IST

Open in App

मुंबई, 19 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने रविवार को दावा किया कि कोल्हापुर जिले के अधिकारियों ने उन्हें जिले में प्रवेश करने से रोक दिया है। सोमैया ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मंत्री हसन मुशरिफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है।

सोमैया ने ग्रामीण विकास मंत्री एवं कोल्हापुर जिले के कागल से विधायक मुशरिफ पर भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने तथा रिश्तेदारों के नाम पर ‘बेनामी’ संपत्ति रखने का 13 सितंबर को आरोप लगाया था।

सोमैया का सोमवार को पश्चिमी महाराष्ट्र के इस जिले में जाने का कार्यक्रम था। उन्होंने कोल्हापुर के जिलाधिकारी राहुल रेखवार की ओर से जारी 19 सितंबर का एक आदेश दिखाया, जिसमें कहा गया है कि सोमैया को भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत ‘‘उनकी जान को खतरा व उनके दौरे के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बिगड़ने आशंका को देखते हुए’’ जिले में उनके प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

आदेश में यह भी कहा गया कि सोमैया को सुरक्षा मुहैया कराने की आवश्यकता है, लेकिन गणपति विसर्जन के कारण पुलिस की व्यस्तता को देखते हुए यह संभव नहीं होगा।

सोमैया ने ट्वीट करके इसे उद्धव ठाकरे सरकार की ‘‘दादागिरी’’ बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos