लाइव न्यूज़ :

मऊ में सेना के जवान को मंत्री ने श्रद्धांजलि दी, पत्‍नी को सौंपा 50 लाख रुपये का चेक

By भाषा | Updated: February 27, 2021 16:22 IST

Open in App

मऊ (उप्र), 27 फरवरी लेह में तैनात सेना के जवान गणेश यादव का पार्थिव शरीर शनिवार को मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा गांव में पहुंचा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान सहित हजारों लोगों ने नम आंखों से शहीद जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

चौहान ने जवान गणेश यादव की पत्‍नी को सरकार की तरफ से 50 लाख रुपये का चेक सौंपा और कहा कि परिवार के एक सदस्‍य को सरकारी नौकरी देने के साथ ही शहीद के नाम पर जिले की एक सड़क का नामकरण किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेह में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए गणेश यादव के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उल्‍लेखनीय है कि 24 फरवरी की देर शाम गणेश यादव लेह में वीरगति को प्राप्‍त हुए थे। मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा गांव के रहने वाले यादव 2002 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पिता, एक पुत्री, एक पुत्र और पत्नी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे